Breaking News:

Ganesh Chaturthi 2020: देवा ओ देवा से लेकर आला रे आला गणपति आला तक, इन फिल्मी गीतों संग मनाएं गणेश चतुर्थी

Ganesh Chaturthi 2020: देवा ओ देवा से लेकर  आला रे आला गणपति आला  तक, इन फिल्मी गीतों संग मनाएं गणेश चतुर्थी

हर वर्ष भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। आम हो या खास हर कोई गणेश उत्सव के जश्न में डूबा हुआ है। बाजार सज गए हैं और हर कोई विघ्नहर्ता गणेश को अपने घर में लाने के लिए उत्साहित है।भगवान गणेश का पूजन और गणेशोत्सव 10 दिनों तक चलता है। दसवें दिन अर्थात चतुर्दशी तिथि को भगवान की मूर्ति का विसर्जन करते हैं। असल जिंदगी के अलावा गणेश जी को फिल्मों में भी खास महत्व दिया गया है। कई फिल्मों में गणेश उत्सव मनाते हुए दिखाया गया है। खास बात है कि इन उत्सवों में भगवान गणेश पर आधारित गाने भी खूब चर्चा में रहे। 'गणेश चतुर्थी' आज है। ऐसे में सुनिए बॉलीवुड के वो सुपरहिट गाने और आरती जो भगवान गणेश पर आधारित है। 

तेरा ही जलवा

ये गाना सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' का है। ये फिल्म साल 2009 में आई थी। इस गाने को सलमान खान पर फिल्माया गया है। फिल्म में सलमान खान के साथ आयशा टाकिया और प्रकाश राज जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

मूर्ति गणेश की

गणपति बप्पा पर बना ये गाना फिल्म 'टक्कर' का है। ये फिल्म साल 1981 में आई थी। इस फिल्म में संजीव कुमार, जितेंद्र, जीनत अमान, विनोद मेहरा और जया प्रदा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 'मूर्ति गणेश की' गाने को संजीव कुमार, जितेंद्र और विनोद मेहरा पर फिल्माया गया है।

गजानन

ये गाना साल 2015 में आई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का है। फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। इस गाने को रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है।

देवा ओ देवा

ये गाना साल 1981 में आई फिल्म 'हमसे बढ़कर कौन' का है। इस फिल्म में अमजद खान, डैनी, मिथुन चक्रबर्ती और रंजीत जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। गणपति बप्पा पर बना ये गाना काफी सुपरहिट रहा था। ये गाना अभिनेता अमजद खान पर फिल्माया गया है।

देवा श्री गणेशा

ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' की 'देवा श्री गणेशा' आरती भी सुपरहिट रही। इस फिल्म में ऋतिक के अलावा प्रियंका चोपड़ा थीं। 

आला रे आला गणपति आला

'डैडी' फिल्म का 'आला रे आला गणपति' गाना सुपरहिट रहा। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और ऐश्वर्या राजेश थीं। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। 

मोरया रे

शाहरुख खान की फिल्म 'डॉन' साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी गणेश उत्सव दिखाया गया है। इस फिल्म का 'मोरया रे' गाना सुपरहिट रहा। इस फिल्म में शाहरुख, प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन रामपाल के अलावा कई और सितारे थे।

  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 595K
    DEATHS:7,508
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 539K
    DEATHS: 6,830
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 496K
    DEATHS: 6,328
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 428K
    DEATHS: 5,615
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 394K
    DEATHS: 5,267
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED:322K
    DEATHS: 4,581
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 294K
    DEATHS: 4,473
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 239 K
    DEATHS: 4,262
  • COVID-19
     INDIA
    DETECTED: 44.85 M
    DEATHS: 531.23 K
  • COVID
     GLOBAL
    DETECTED: 686.0 M
    DEATHS: 6.84 M